मंत्री नवजोत सिद्धू पर सांड ने किया हमला, बाल बाल बचे
अमृतसर। पंजाब सरकार में मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह के ऊपर बुधवार को अचानक एक सांड ने हमला कर दिया. वो उस वक्त अमृतसर में एक मंदिर के बाहर अपने कुछ लोगों के साथ खड़े हुए थे. हालांकि वह बाल-बाल बच गए.
यह घटना उस वक्त हुई जब मंत्री यहां दुर्गयाना मंदिर में चलाई जा रही सौंदर्यीकरण परियोजना के इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे. पुलिस ने कहा कि वह कुछ मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे तभी छुट्टे सांड ने उन पर हमला कर दिया. सिद्धू को इस घटना में कोई चोट नहीं लगी जबकि दो मीडियाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए.

