मंत्रियों के पास दो-दो बंगले, गृह विभाग ने दिया खाली करने का नोटिस

2018 2image 12 04 270146300re ll

भोपाल। मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगलों पर मचे घमासान के बीच एक और खुलासा हुआ है. मध्य प्रदेश के दो मंत्रियों को दो-दो बंगले आवंटित हैं. दोनों मंत्रियों को गृह विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया है.

Maya Singh and Patwa

दोनों मंत्रियों के सरकारी बंगले निरस्त कर दिए गए हैं. दरअसल, दोनों मंत्रियों को दो-दो बंगले आवंटित किए गए थे. नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह और पर्यटन विभाग मंत्री सुरेंद्र पटवा के पास दो-दो बंगले थे. और दोनों को एक-एक बंगले खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं. इन मंत्रियों के पास दो-दो बंगले किस आधार पर दिए गए और क्यों दिए गए अभी तक इस बात की जानकारी सरकार द्वारा नहीं दी गई है, लेकिन दोनों मंत्रियों के एक-एक बंगले निरस्त कर दिए गए हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश में इस समय पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले को लेकर भी घमासान मचा हुआ है. दरअसल, मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश दिए हैं कि पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगले एक महीने में खाली कराए जाएं. मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता और जस्टिस विजय शुक्ला की बेंच ने उस नियम को असंवैधानिक बताया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी आजीवन सरकारी आवास और सुविधाएं देने का प्रावधान था.

इसे भी पढ़ें-  राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा प्रस्फुटन समितियों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न,ग्राम विकास शासकीय योजनाओं एवं दस्तावेज संधारण पर दिया गया जोर