मध्यप्रदेश

मंडला में NSUI के महासचिव सोनू परोचियां की गोली मारकर हत्या

मंडला। मंडला में देर रात आज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात 1 बजे की है।

जब सोनू परोचियां अपनी मोपेड से जा रहा था तो कुछ लोगों ने पहले तो तो उसे चार पहिया वाहन से टक्कर मार दी और जब तक वह संभल पाता, उससे पहले ही सीने में गोली मार दी।

सोनू के साथ एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। मृतक सोनू परोचियां NSUI का जिला महासचिव है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Back to top button