मंडला में ट्रक और पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत

30 07 2020 road accident in mandala news 2020730 122757

मंडला। जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर बिछिया एनएच 30 में मिनी ट्रक व पिक अप वाहन में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही दोनों वाहनों में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। पिकअप वाहन में 3 व मिनी ट्रक के चालक की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहन तेज रफ्तार थे और अनियंत्रित होने के बाद वाहनों की टक्कर हुई है। ट्रक रायपुर की ओर से लोहे के एंगल लेकर आ रहा था। वहीं पिकअप वाहन मंडला की ओर से जा रहा था। घटना हनुमान नाला के पास हुई है।

जेसीबी मशीन के जरिए मृतकों के शव निकाले गए हैं। सभी शव पीएम के लिए बिछिया अस्पताल पहुंचाए गए हैं। ट्रक चालक शाजापुर का बताया जा रहा है, वहीं पिकअप सवार विदिशा के बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-  MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शराब कांड की गाज के बाद 3 जिलों के कलेक्टर और SP बदले, देखें ट्रांसफर लिस्ट