Monday, April 6, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

मंडला में ट्रक और पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत

मंडला। जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर बिछिया एनएच 30 में मिनी ट्रक व पिक अप वाहन में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही दोनों वाहनों में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। पिकअप वाहन में 3 व मिनी ट्रक के चालक की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहन तेज रफ्तार थे और अनियंत्रित होने के बाद वाहनों की टक्कर हुई है। ट्रक रायपुर की ओर से लोहे के एंगल लेकर आ रहा था। वहीं पिकअप वाहन मंडला की ओर से जा रहा था। घटना हनुमान नाला के पास हुई है।

जेसीबी मशीन के जरिए मृतकों के शव निकाले गए हैं। सभी शव पीएम के लिए बिछिया अस्पताल पहुंचाए गए हैं। ट्रक चालक शाजापुर का बताया जा रहा है, वहीं पिकअप सवार विदिशा के बताए गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम