मंडला जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चों की मौत, एक गम्भीर
आशीष शुक्ला..
मंडला। आकाशीय बिजली गिरने दो बच्चों की मौत हो गई। एक गम्भीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक विकास खंड बिछिया के ग्राम बसनिया में यह घटना उस वक्त घटित हुई जब क्रिकेट मैच देख रहे ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिर गई ।
बिजली गिरने से दो बच्चों कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई एक को प्रा स्वा, केंद्र बिछिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

