#MP Vidhansabha ElectionsLatest
भोपाल विदिशा सहित BSP के 6 प्रत्याशियों की घोषणा

भोपाल। बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को भोपाल-विदिशा सहित अपने छह और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसके पहले बसपा नौ प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
ताजा सूची में दमोह से जितेंद्र खरे, होशंगाबाद से एमपी चौधरी (सेवानिवृत डीआईजी), बैतूल से अशोक भलावी, राजगढ़ से निशा ओपी त्रिपाठी, विदिशा से गीतावली अहिरवार एवं भोपाल से माधव सिंह अहिरवार को प्रत्याशी घोषित किया गया है।








