मध्यप्रदेश

भोपाल में स्पाक्स का शक्ति परीक्षण, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

भोपाल। जातिगत भेदभाव को खत्म करने व समानता के अधिकार की मांग को लेकर सपाक्स समाज संस्था (सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण समाज संस्था) रविवार को शहर के पांच स्थानों से महाक्रांति रैली निकालेगी। प्रदेशभर से आने वाले अनारक्षित वर्ग के लोग रैली की शक्ल में कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां आमसभा होगी। इसमें संस्था विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति घोषित करेगी।

रैली के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों सहित शहर के प्रमुख चौराहों को फ्लैक्स, बैनर व पोस्टर से सजा दिया गया है। पदोन्न्ति में आरक्षण की लड़ाई अब सड़कों पर आ गई है। आरक्षित वर्ग के संयुक्त मोर्चा के बाद अब सपाक्स समाज संस्था राजधानी में रविवार को बड़ा आयोजन कर रही है। संस्था ने दावा किया है कि आयोजन में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, श्री परशुराम सेना, अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन सहित अन्य संगठन शामिल हो रहे हैं।

यहां से निकलेगी रैली

संस्था ने रैली की ऐसी तैयारी की है कि पूरा शहर कवर हो जाए। शहर में प्रवेश के पांचों रास्तों पर जंक्शन प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां उस रास्ते से आने वाले लोगों को इकठ्ठा किया जाएगा। यहां से ये लोग कार्यक्रम स्थल तक रैली की शक्ल में पहुंचेंगे। लोग भटकें नहीं, इसके लिए संस्था के लोकल कार्यकर्ता साथ रहेंगे। होशंगाबाद रोड से आने वालों को 11 मील, उज्जैन की ओर से आने वालों को चिरायु अस्पताल, इंदौर से आने वालों को रातीबड़-सीहोर जोड़, सागर से आने वालों को भेल दशहरा मैदान और राजगढ़ से आने वालों को आसाराम चौराहा बैरागढ़ में इकठ्ठा कर रैली निकाली जाएगी।

पुलिस अलर्ट पुलिस

महानिरीक्षक कानून व्यवस्था मकरंद देउस्कर ने बताया कि सपाक्स की रैली के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button