भोपाल में डॉक्टर्स वीडियो कॉल पर उपलब्ध, ऑनलाइन OPD शुरू
भोपाल। कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन को सफल बनाने हेतु डॉक्टरों ने भी ऑनलाइन ओपीडी शुरू कर दी है। डॉक्टर आपको टेलीफोन लाइन पर तो मिलेंगे ही यदि जरूरी हुआ तो वह वीडियो कॉल करके आपकी प्राथमिक जांच करेंगे।
कोई भी व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर के दिए गए वीडियो कॉल नंबर पर फोन लगाकर डॉक्टर से किसी भी संबंध में परामर्श ले सकता है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर वह नि:शुल्क दवा भी अपने घर मंगवा सकता है। इतना ही नहीं, मामला गंभीर होने पर डॉक्टरों की टीम भी उस व्यक्ति की मदद करेगी। वीडियो कॉलिंग करने वाले व्यक्ति के हर सवाल का जवाब डॉक्टर की टीम देगी।
भोपाल में मेडिकल/ डॉक्टर हेल्पलाइन नंबर
भोपाल स्मार्ट सिटी कार्यालय में बनाए गए वॉर रूम में रोजाना 8-8 घंटे की शिफ्ट में तीन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। वैसे तो हेल्प लाइन नंबर : 07552704201, 07552411180 और 104 टोल फ्री नंबर: 1100 है लेकिन वीडियो कॉलिंग के जरिए मदद के लिए व्हाट्सऐप नंबर व वीडियो कॉल नंबर— 8989011180 भी हैं।

