FEATUREDमध्यप्रदेश

राजधानी भोपाल में अलर्ट, कल लागू होगी धारा 144

भोपाल। मध्य प्रदेश में 10 अप्रैल के संभावित बंद के मद्देनजर भोपाल में अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी में कल एक दिन के लिए धारा 144 लागू की गई है. रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी समेत पांच हजार पुलिसकर्मियों को कल सुरक्षा व्यवस्था पर लगाया गया है. साथ ही 33 पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है. कल के बंद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भोपाल कमिश्नर, कलेक्टर और आईजी समेत पुलिस अफसरों ने अहम बैठक की.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारत बंद के दौरान हुई हिंसा को लेकर 10 अप्रैल को होने जा रहे बंद के मद्देनजर मध्य प्रदेश के कई जिलों में दहशत का माहौल है. प्रशासन के लिए अब 10 अप्रैल को सवर्णों का आंदोलन बड़ी चुनौती है. इसी के मद्देनजर ग्वालियर, भिंड और मुरैना में प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थाओं में 10 अप्रैल को अवकाश घोषित कर दिया है.

वहीं प्रशासन ने भिंड में सोमवार रात से पूरे दिन कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है. ग्वालियर में इंटरनेट सेवाएं रविवार रात 11 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक बंद रहेंगीं. मुरैना में सोमवार दोपहर 2 बजे से इंटरनेट सेवा बंद रहेगी.

Leave a Reply

Back to top button