Site icon Yashbharat.com

भीषण सड़क हादसा, जीप ने लॉरी को मारी टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

acce

कर्नाटक (Karnataka) के चिक्कबल्लापुर जिले (Chikkaballapur District) में रविवार को एक जीप और ट्रक की भयंकर भीड़ंत (Jeep Hit Lorry) हो गई, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है

पुलिस ने बताया कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्तियों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जीप और ट्रक की टक्कर आमने-सामने से हुई. पुलिस ने जानकारी दी कि यह एक्सीडेंट जीप ड्राइवर की लापरवाही और नियंत्रण खोने की वजह से हुआ है

चिक्कबल्लापुर पुलिस ने कहा कि जीप में कथित तौर पर 15 लोग सवार थे. जीप श्रीनिवासपुरा तालुक के रायलपाडु से चिंतामणि तालुक की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया

टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, जीप में दो बच्चे भी सवार थे. सभी पीड़ित चिक्कबल्लापुर जिले के ग्रामीण इलाकों से थे. ट्रक से टक्कर की वजह से जीप हवा में उछल गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

जीप में 15 लोग थे सवार

एक स्थानीय ने बताया कि गांवों में बस सुविधाओं की कमी की वजह से जीप बड़ी संख्या में यात्रियों को सुरक्षा मानदंडों की अनदेखी करते हुए ले जाती है और आरटीओ कभी-कभार ही ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करता है. जद (एस) के विधायक एम कृष्णा रेड्डी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे. उन्होंने इस घटना के लिए आरटीओ अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया.

उन्होंने कहा, ‘चश्मदीदों के मुताबिक जीप में 15 लोग सवार थे. कोई भी आरटीओ अधिकारी उपलब्ध नहीं था. मैंने पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया है. जीप को 15 यात्रियों को ले जाने की इजाजत आखिर किसने और क्यों दी थी.’

Exit mobile version