Site icon Yashbharat.com

भिंड-इटावा हाइवे पर बड़ा हादसा 6 लोगों की मौत

Screenshot 20200123 215255 Chrome

भोपाल। भिंड जिले में एक कार और ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। भिंड-इटावा हाईवे पर स्थित गोहद चौराहे पर इटावा उत्तर प्रदेश के राजावत परिवार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में राजावत परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष, तीन महिलाएं एवं एक बच्चा शामिल है।

भिंड-इटावा बॉर्डर पर स्थित सिरसई गांव निवासी राजावत परिवार गुरुवार दोपहर ऑल्टो कार से ग्वालियर से वापस घर जा रहा था। गोहद चौराहे के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार सामने से ट्रक में जा भिड़ी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और दो शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि ट्रक केडबरी कंपनी का माल लेकर कानपुर से आ रहा था। टक्कर के बाद ट्रक भी पलट गया। कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दीप सिंह राजावत, वीर सिंह राजावत, नीतू राजावत, कमलेश कुमारी, जीवन देवी और बच्चा ऋषभ तोमर की मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर भी अंदर फंस गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला।
कार में पीछे की सीट पर बैठी तीन महिलाओं में एक की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। बाकी दो महिलाओं और बच्चे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सभी 6 शव गोहद अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए। परिजन को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
Exit mobile version