भारत में ही बनेगा बुलेटप्रूफ जैकेट, फैक्ट्री लगाना चाहती हैं विदेशी कंपनियां
नई दिल्ली भारत में बुलेटपू्रफ जैकेट बनाने के लिए विदेशी कंपनियों ने अपनी इ्रकाइयां स्थापित करने के लिए पहल की है ऐसे में भारत ने भी हामी भर दी है यहां कच्चे माल की इकाइयों की स्थापना की जाएगी।हांलोकी अभी इन कंपनियो के नाम नहीं बताए गए हैं। नीति आयोग ने इसकी जानकारी दी हे।
। भारत में बुलेटप्रूफ जैकेट के निर्माण के लिए ४-५ विदेशी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। ये कंपनियां कच्चे माल की इकाइयों की स्थापना करना चाहती हैं। हालांकि अभी कंपनियों के नाम नहीं बताए गए हैं।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व प्रमुख रह चुके वीके सारस्वत ने रविवार को बताया कि बुलेटप्रूफ जैकेट का उत्पादन करने वाली कंपनियां लागत को कम रखने के लिए चीन से कच्चे माल की खरीद करती हैं।
नीति आयोग के सदस्य सारस्वत ने बताया, ‘सेना के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के उत्पादन की इच्छा रखने वाली विदेशी कंपनियों से गठजोड़ की कोशिश जारी है। अब तक ४-५ विदेशी कंपनियों ने भारत में फैक्ट्री की स्थापना में रुचि दिखाई है।’
सारस्वत के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने नीति आयोग को बुलेटप्रूफ जैकेट (हल्के रक्षा कवच) के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा था। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) ने सेना द्वारा उपयोग की जाने वाली जैकेट के लिए गुणवत्ता मानदंडों को अंतिम रूप दे दिया है।

