भारत में बनी Coronavirus किट, ढाई घंटे में चलेगा बीमारी का पता, जानिए कीमत

images 95

Coronavirus से निपटने के उपायों के तहत पुणे स्थित एक कंपनी ने देश की पहली स्वदेशी कोविड-19 टेस्टिंग किट विकसित की है। इसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने स्वीकृति दे दी है। माईलैब डिस्कवरी सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के एक प्रतिनिधि ने बताया, स्वदेशी कोविड-19 टेस्टिंग किट को ICMR ने मंजूरी दे दी है। एक किट की कीमत 80,000 रुपए है। जानकारी के मुताबिक, एक किट से 100 मरीजों की जांच की जा सकती है। कंपनी हर हफ्ते एक से डेढ़ लाख किट का उत्पादन कर सकती है। ICMR के मुताबिक, कोविड-19 की जांच के लिए 118 लैब उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें-  चमत्कार: ओडिशा में भूस्खलन के बाद 14 दिनों तक गड्ढे में फंसा रहा शिक्षक, कीचड़ और झरने का पानी पीकर बचाई जान