Monday, May 25, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत में कोरोना के उत्पात के बीच यूके से पहुंची मदद, भेजे गए 100 वेंटिलेटर

कोरोना वायरस से भारत में तबाही मची हुई है। आए दिन अस्पतालों में बढ़ते मरीजों ने चिंता पैदा कर दी है। वहीं ऑक्सीजन के कारण मरीजों की मौत हो रही है।
ऐसे में कई देश भारत की मदद को आगे आ रहे हैं।

इसी कड़ी में यूके से 100 वेंटिलेटर और 95 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स सहित महत्वपूर्ण चिकित्सा सप्लाई आज सुबह भारत पहुंची है। विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी है।

इधर फ्रांस, अमेरिका और जर्मनी सहित कई अन्य देशों ने भी भारत की मदद करने की घोषणा की है। वहीं कुछ देशों से तो मदद का सामान भारत के हवाईअड्डों पर उतरने भी लगा है।

लिक्विड ऑक्सीजन भेजेगा फ्रांस 

हाल ही में कोरोना के खिलाफ जंग में भारत की मदद के लिए फ्रांस ने घोषणा की है कि वह भारत को आठ उच्च क्षमता वाले ऑक्सीजन जनरेटर, पांच दिनों के लिए 2000 रोगियों के लिए लिक्विड ऑक्सीजन, साथ ही 28 वेंटिलेटर और आईसीयू के लिए उपकरण प्रदान करेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम