jabalpur

भानतलैया चौधरी मोहल्ला में महिला की संदिग्ध मौत हत्या की आशंका

जबलपुर। बेलबाग थानान्र्तगत चौधरी मोहल्ला में रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। महिला के सिर में चोट के निशान पाए गए है जिसके चलते महिला के परिजन उसकी हत्या किए जाने के आरोप लगा रहे है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला के पिता रेवाराम चौधरी किसरौद निवासी ने बताया कि आज सुबह पांच बजे उनके पास फोन पहुंचा की उनकी बेटी कौशल्या बाई को अटैक आया है और इस फोन के आधा घंटे के बाद ही पुन फोन पर सूचना दी गई कि महिला की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी लगते ही कौशल्या के पिता और भाई भानतलैया चौधरी मोहल्ला पहुंचे तो उन्होनें देखा कि महिला के सिर में गंभीर चोट है और खून भी निकल रहा है। इसकी जानकारी मायके वालों ने तत्काल बेलबाग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेलबाग पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक परीक्षण करने के बाद शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज रवाना कर दिया। पुलिस कौशल्या के पति राजेन्द्र चौधरी से पूछताछ कर रही है हालांकि पुलिस अभी इसे मर्ज का मामला बताते हुए हत्या की संभावना से इंकार कर रही है। मामलें में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि दबी जुबांन पर क्षेत्रीय लोगो ंने भी घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है। मामला हत्या का ही हो सकता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply