Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestउत्तरप्रदेश

भाजपा सांसद के बेटे पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, साले से खुद पर चलवाई गोली

भाजपा सांसद का बेटा आयुष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आयुष किशोर ने अपने साले से खुद पर गोली चलवाई थी। पांच लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ में आयुष के साले ने इस बात को कबूल किया है।

हिरासत में लिए आयुष के साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि भाजपा सांसद के बेटे आयुष ने खुद पर गोली चलवाई है। आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी।

पुलिस कमिश्रनर ने बताया कि आयुष ने अपनी मर्जी से शादी की है। वह सांसद कौशल किशोर से अलग रहता है। उसने कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपने साले से खुद पर गोली चलवाई। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि मंगलवार देर रात राजधानी लखनऊ स्थित छठे मिल के पास बदमाशों ने भाजपा सांसद के बेटे आयुष को सीने में गोली मार दी गई। जिससे वह घायल हो गया। आयुष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रात लगभग 2:30 बजे आयुष को छठे मिल पर गश्त कर रहे पुलिस वालों ने देखा तो उठाकर ट्रामा सेंटर लाए।

मंगलवार देर रात भाजपा सांसद का बेटा आयुष गाड़ी से निकला था। छठे मिल पर गाड़ी रोकी तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आयुष घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर सांसद कौशल किशोर व पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। जिसके बाद जांच की गई और चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम