Site icon Yashbharat.com

SP से शिकायत: भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले कांग्रेसियों पर एफआईआर की मांग*

wp 1691880527634

कटनी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं द्वारा षडयंत्र पूर्वक किसी ठेकेदार, एसोसिएशन के नाम से फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रचारित कर जनता को भ्रमित करने और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार की छवि धूमिल किए जाने पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नेतृव में पुलिस अधीक्षक कटनी को ज्ञापन सौंप कर प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जयराम रमेश, अरूण यादव सहित कांग्रेस नेताओं के विरूद्ध एफआईआर कर कठोर कार्यवाही की मांग की।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने बताया कि गत दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मध्यप्रदेश ठेकेदार संघ द्वारा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिखकर शिकायत की गयी थी। प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। उक्त पत्र में शिकायतकर्ता ज्ञानेन्द्र तिवारी एवं पता बंसत विहार कालोनी लश्कर ग्वालियर दिया गया है। उक्त नाम का न कोई संघ है और न ही कोई व्यक्ति है। शिकायतकर्ता का पता भी झूठा है। यह पत्र पूरी तरह निराधार और फर्जी है। फर्जी पत्र के माध्यम से भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने की सोची समझी साजिश है। इस पत्र को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, अरूण यादव, शोभा ओझा सहित अन्य नेताओं ने अपने ट्वीटर हैंडल से प्रचारित कर जनता में भ्रम का वातावरण पैदा किया, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। कांग्रेस नेताओं के इस कृत्य की शिकायत भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गयी।

इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन पत्र पढ़ कर बताया कि कांग्रेस किस तरह झूठ तथा साजिश रच कर भाजपा को बदनाम कर रही है।

ज्ञापन सौंपने प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, रवि खरे, मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, अम्बरीष वर्मा, अंकिता तिवारी, शिवम शर्मा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, अभिषेक ताम्रकार, वागीश आनंद, संदीप दुबे, महेश होतवानी, दीपक तिवारी, मंटू गुप्ता, अनंत उरमलिया, सतीश मोटवानी, सौरभ अग्रवाल, शैलेंद्र चनपुरिया, संकल्प तिवारी, सुमित जायसवाल, कमल आसरानी, सनत शुक्ला, रेशु टुडहा, नानक डोडानी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version