Latest

भाजपा में एंट्री पर सुषमा स्‍वराज ने पहले नरेश अग्रवाल का स्‍वागत किया, फिर डांट भी लगाई

नई दिल्‍ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल सोमवार (12 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि संसद के उच्च सदन में नामांकन के लिए उनसे ज्यादा ‘डांसरों और फिल्म कलाकारों को तवज्जो दी गई।’ सपा के राज्यसभा सदस्य अग्रवाल ने कहा, “मेरी तुलना फिल्मों में काम करने वालों से की गई.. मुझे फिल्मों में नाचने और उसमें काम करने वालों के लिए नकारा गया। मुझे यह उचित नहीं लगा। किसी को यह ठीक नहीं लगा।” उन्होंने फिल्म अभिनेत्री व राज्यसभा सांसद जया बच्चन के फिर से राज्यसभा चुनाव में नामांकन के संदर्भ में यह बात कही।yashbharat

जया को अग्रवाल की दावेदारी को नजरअंदाज करते हुए समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए खड़ा किया है। 23 मार्च को राज्यसभा का द्विवार्षिक चुनाव होना है। उच्च सदन में इन दोनों सदस्यों का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है। जया को लेकर की गई टिप्‍पणी से भाजपा ने किनारा कर लिया है। पार्टी की वरिष्‍ठ नेता व विदेश मामलों की मंत्री सुषमा स्‍वराज ने ट्विटर पर कहा, ”श्री नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं, उनका स्वागत है। लेकिन जया बच्चन जी के विषय में उनकी टिप्पणी अनुचित एवं अस्वीकार्य है।”

Leave a Reply

Back to top button