Latest

भाजपा ने बिहार और कर्नाटक के विधान परिषद चुनाव के लिए जारी की उम्‍मीदवारों की पहली सूची

भाजपा ने बिहार और कर्नाटक में आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें बिहार के लिए पांच जबकि कर्नाटक के लिए चार उम्‍मीदवारों के नाम हैं। जानें किस उम्‍मीदवार को कहां से मिला है मौका…
नई दिल्‍ली, एएनआइ। भाजपा ने शनिवार को बिहार और कर्नाटक में आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में बिहार के लिए पांच जबकि कर्नाटक के लिए चार उम्‍मीदवारों के नाम हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय कार्यालय के मुख्‍य प्रभारी और राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार एवं कर्नाटक में होने वाले आगामी विधान परिषद द्विवार्षिक ‍चुनाव 2020 के लिए इन नामों पर स्‍वीकृति प्रदान की है।

उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा ऐसे समय की गई है जब बिहार में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस बार माना जा रहा है कि 2020 का बिहार विधानसभा का चुनाव अगले कई वर्षों की दिशा-दशा तय करेगा। साल 1990 से लेकर पंद्रह साल तक लालू प्रसाद-राबड़ी देवी और फिर 2005 से पंद्रह साल तक नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के स्थापित चेहरे रहे हैं। इस बार नीतीश राजग की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। यदि इस बार वह जीत दर्ज करने में सफल हो जाते हैं तो वह बिहार में करीब 20 साल शासन का रिकार्ड बनाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम