Site icon Yashbharat.com

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिखाई मानवीयता, सड़क पर घायल पड़े लोगों को पहुंचाया अस्पताल

IMG 20201213 WA0015

कटनी। आज सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने मानवीयता का परिचय देते हुए सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को न सिर्फ अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया वरन उनके इलाज की समुचित व्यवस्था भी कराई।

दरअसल भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल आज बड़वारा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के बाद वापस कटनी लौट रहे थे। इसी बीच बड़वारा-देवरीहटाई मार्ग में दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दोनो वाहन चला रहे युवक गम्भीर रूप से घायल सड़क पर तड़प रहे थे, तभी यहां से गुजर रहे श्री पायल उनके साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, सोमेश शर्मा, सांसद के निज सहायक विकास द्विवेदी ने वाहन रोक कर जानकारी ली।

लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस पहुंचने में वक्त लगेगा इसे देखते श्री पायल ने तुरंत अपने वाहन में घायलों को बैठाया तथा उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों के इलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से बात की। फिलहाल दोनो की हालत गम्भीर है। श्री पायल ने कहा कि लोगों को किसी भी हादसे में घायलों की मदद करनी चाहिए ताकि उनके प्राणों की रक्षा की जा सके यह हमारा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने दोनो घायलों के स्वास्थ लाभ की कामना की है। भाजपा जिलाध्यक्ष के इस मानवीय कार्य की लोगों ने प्रशंसा की है।

Exit mobile version