Site icon Yashbharat.com

भाजपा के बचे हुए प्रत्याशियों की घोषणा कल, कांग्रेस की सूची रुकी

bjp congress

इंदौर/ नई दिल्ली।  भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 177 नामों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट के सामने आने के बाद से ही पार्टी के अंदर बगावत के सुर तेज हो गए हैं। खासतौर पर मालवा-निमाड़ में विरोध खुलकर सामने आ रहा है। इसमें इंदौर जिले की सीटों को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में पार्टी बाकी के टिकट का ऐलान करने को लेकर ज्यादा सतर्क हो गई है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इसे लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, रविवार को इंदौर के भाजपा प्रत्याशियों की सूची आएगी।

कांग्रेस ने रोकी सूची

काग्रेस ने अपने प्रत्यशियों की सूची रोक दी है। खबर है अब 5 नवम्बर को वह सूची घोषित । करेगी पूरे 230 प्रत्यशियों के नाम की घोषणा होगी। बताया गया कि बैठक में राहुल गांधी भी विवाद नही सुलझा पाए। बड़े नेताओ  की एक राय नही हो पाने से सूची रो‍‍कनी पडी।  उधर चर्चा है कि भाजपा से आने-जाने वाले नेताओं की वजह से भी हो रहे फेरबदल के कारण सूची रोक दी गई है। बताया गया कि इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर को लेकर मतभेद बरकरार है। आज रात्रि नहीं तो फिर सोमवार को सूची जारी हो सकती है।

Exit mobile version