भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने राहुल गांधी को बताया ‘मंदबुद्धि’

भोपाल। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा है. सरोज पाण्डेय ने राहुल गांधी कोमंदबुद्धि कहा है. सरोज पाण्डेय के इस बयान से आने वाले दिनों में बवाल मच सकता है.
Saroj Pandey in Rajyasabha
दरअसल, केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर बीईटी कॉलेज के सभागार में बुद्धिजीवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम के दौरान सरोज पाण्डेय ने राहुल गांधी पर टिप्पणी की.

उन्होने कहा कि विपक्षी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस तरह से बोलते है, जिस तरह का व्यवहार करते है, जिस तरह की बात करते है, मुझे आश्चर्य होता है कि इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति आज भी सीखने की कोशिश कर रहा है. लेकिन 48 साल की उम्र के बाद जो व्यक्ति सीखता है वो असल में मंदबुद्धि कहलाता है.

राहुल गांधी पर सरोज पाण्डेय के इस बयान के बाद विपक्ष को बैठे बिठाए एक और मुद्दा मिल गया है. आने वाले समय में इस बयान से विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरने की पूरी कोशिश करेगी.

Exit mobile version