Saturday, May 9, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

भाजपा की भुट्टा पार्टी में कमलनाथ के ठहाके

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा परिसर में 4 दिन का मानसून सत्र 4 घंटे में समाप्त कर देने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा भुट्टा पार्टी का आयोजन किया गया। भाजपा की इस पार्टी में प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित थे परंतु सबसे ज्यादा चर्चित और वायरल जो फोटो हुआ वह था कैलाश विजयवर्गीय के साथ कमलनाथ के ठहाके।

भारतीय जनता पार्टी की भुट्टा पार्टी में स्वाभाविक रूप से भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे। कांग्रेस की ओर से इस पार्टी में केवल कमलनाथ ही नजर आए। उनकी उपस्थिति निश्चित रूप से चर्चा का विषय बन गई। इस दौरान लोगों ने यह भी कहा कि कमलनाथ के अलावा किसी और कांग्रेस पार्टी के नेता को बुलाने की जरूरत भी नहीं थी क्योंकि मध्यप्रदेश में कमलनाथ ही कांग्रेस हैं और कांग्रेस ही कमलनाथ है।

दोपहर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठियां खाईं थीं

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ कमलनाथ के ठहाके वाला फोटो इसलिए भी वायरल हो गया क्योंकि मौके के हिसाब से यह दस्तूर नहीं था। कमलनाथ के अनुसार भाजपा की सरकार ने आज ही कांग्रेस को धोखा दिया है। सर्वदलीय बैठक में तय हो जाने के बावजूद कांग्रेस पार्टी के विधायकों को सवाल नहीं करने दिया और मानसून सत्र समाप्त कर दिया। आज दोपहर में ही युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया जिसके कारण उन्हें पुलिस की लाठियां खानी पड़ी। कुछ नहीं था तो अभी भी अस्पताल में है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम