katni

भाजपा आई टी सेल पदाधिकारियों की घोषणा- जानें किसे मिला दायित्व

 

कटनी । भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी भाजपा आई टी सेल वेब प्रबंध एवं सोशल मीडिया विभाग की भाजपा प्रदेश सह-संगठन महामंत्री अतुल राय, भाजपा आई टी सेल वेब प्रबंध एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक शिवराज सिंह डाबी के मार्गदर्शन उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की सहमति से भाजपा आई टी सेल वेब प्रबंध एवं सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक सचिन तिवारी ने जिला सह-संयोजकों, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल संयोजकों की घोषणा कर दी है ।

वेब प्रबंध एवं सोशल मीडिया विभाग के  जिला सह-संयोजक,जिला कार्यसमिति एवं मंडल संयोजक घोषित

भाजपा आई टी सेल वेब प्रबंध एवं सोशल मीडिया विभाग पदाधिकारियों में 07 जिला सह-संयोजक, 06 जिला कार्यसमिति सदस्य , 13 मंडल संयोजक सहित 26 पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गयी है ।
जिला सह-संयोजक इस प्रकार है- जिला संयोजक- सचिन तिवारी । जिला सह-संयोजक – राहुल तिवारी, मनीष लालवानी, अजय सोनी, प्रशांत परौहा, आशीष केवट, राजकुमार निगम, आशीष तिवारी को भाजपा आई टी सेल वेब प्रबंध एवं सोशल मीडिया विभाग में जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया ।
जिला कार्यसमिति सदस्य इस प्रकार है- उज्जवल उरमलिया, सरेन्द्र कुमार कुशवाहा, रोहित गुप्ता, अनुराग त्रिसोलिया, इकबाल पवार, शुभम चतुर्वेदी को भाजपा आई टी सेल वेब प्रबंध एवं सोशल मीडिया विभाग में कार्यसमिति सदस्य बनाया गया ।
मंडल संयोजक इस प्रकार है– कन्हैया सचदेवा, शिवदत्त पाण्डेय(शिवम्), पी.डी.ताम्रकार, शैलेन्द्र गुप्ता (गोलू), सुभाष दुबे, दीपक सोनी, श्रीकांत राय, अश्विनी पटेल, अजय यादव, विजय अग्रवाल, सागर मिश्रा, हर्ष द्विवेदी, अजय सोनी (अज्जू) को भाजपा आई टी सेल वेब प्रबंध एवं सोशल मीडिया विभाग में मंडल संयोजक बनाया गया ।

Leave a Reply

Back to top button