टेक्नोलॉजी डेस्क। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सिक्योरिटी सिस्टम विकसित किया है, जो ब्रेन वेव्स यानी दिमाग में उठने वाली तरंगों का अध्ययन करके फोन को अनलॉक करता है। इसके लिए कई तस्वीरों को यूजर को दिखाया जाता है और उसके दिमाग में उठने वाली वेव्स को पढ़ने के बाद यह लॉक को खोलता है।
आने वाले दिनों में यह फीचर स्मार्टफोन में लगाया जाएगा, ताकि यूजर के डाटा और गोपनीय जानकारियों को उसके अलावा कोई और नहीं देख सके। यह प्रणाली आने वाले समय में उपकरणों को बेहतर तरीके से सुरक्षा देने में मदद कर सकती है।
माना जा रहा है कि हैकर्स के लिए इस सिक्योरिटी सिस्टम को तोड़ पाना आसान नहीं होगा। फिलहाल कई स्मार्टफोन बाजार में मौजूद हैं, जिसमें चेहरे की पहचान, फिंगरप्रिंट स्कैन और अन्य बायोमैट्रिक सिक्योरिटी सिस्टम शामिल हैं।
मगर, इन टूल्स का इस्तेमाल करने के साथ यह समस्या भी है कि यदि एक बार इसे सेट कर दिया गया तो दोबारा रीसेट नहीं किया जा सकता है। अमेरिका में बफेलो (यूबी) यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर वेन्याओ जू ने कहा कि यदि आइरस या फिंगरप्रिंट स्कैनर का इस्तेमाल कर लेते हैं, तो इसे दोबारा नहीं बदला जा सकता है।
यही कारण है कि हम एक नए प्रकार का पासवर्ड विकसित कर रहे हैं, जो चित्रों की सीरीज दिखाता है और इसके आधार पर यूजर के मस्तिष्क से निकलने वाली तरंगों का विश्लेषण कर उस व्यक्ति की पहचान करता है।
उन्होंने कहा इस पासवर्ड सिक्योरिटी सिस्टम को रीसेट करना आसान है और इसका इस्तेमाल बायोमैट्रिक तरह भी किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए लोगों को हेडसेट पहनना पड़ सकता है। प्रोफेसर वेन्याओ ने कहा कि मस्तिष्क बॉयोमीट्रिक प्रणाली पर गहनता से किया गया पहला शोध अध्ययन है।
-
स्पैम कॉल्स से मिलेगा छुटकारा: TRAI ने सख्त किए नियम, AI रखेगा नजर; बार-बार कॉल की तो 1 साल के लिए होंगे ब्लैकलिस्ट -
9.92% महंगाई दर के बीच ₹3.29 लाख के iPhone 18 Pro Max का क्रेज: ‘K-Shaped’ रिकवरी और रुतबे की जंग का पूरा गणित -
Blinkit-Zepto पर 10 मिनट में डिलीवरी का विकल्प, फिर भी Apple Store के बाहर क्यों लगी हैं लंबी कतारें? जानिए 4 बड़े कारण -
3 लाख का iPhone 18 Pro Max सिर्फ शुरुआत-एक्सेसरीज, EMI और AppleCare+ मिलाकर 5 लाख तक पहुंच सकती है जेब पर मार -
iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार पहली सेल शुरू: Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें; जानें मॉडल, वेरिएंट और बैंक ऑफर्स -
WhatsApp पर तुरंत बंद करें यह सेटिंग: एक अनजान APK फाइल से रायपुर के कारोबारी के 4.15 लाख रुपये साफ -
सस्ते फोन पर बेहिसाब रील्स: डेटा खपत में बिहार ने महाराष्ट्र-यूपी को पछाड़ा, जानिए किस पायदान पर है मध्य प्रदेश -
ओरेकल में छंटनी का दर्द: 12 साल वफादारी से काम करने वाले कर्मचारी को बिना पूर्व सूचना नौकरी से निकाला, पत्नी की छलकी पीड़ा -
अंतरिक्ष में अमेरिका का बड़ा खुलासा: स्पेस में तैनात किए ‘स्पेस कंट्रोल’ हथियार; रूस-चीन को दी सख्त चेतावनी -
क्या रोबोट शहरों में घुसकर इंसानों को खत्म कर देंगे? डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘यह ग्लोबल वार्मिंग जैसा एक और स्कैम’ -
चीन-पाक चुनौतियों के बीच भारतीय सेना का बड़ा आधुनिकीकरण: AI, ड्रोन तकनीक और आत्मनिर्भरता पर फोकस; देखें मुख्य बिंदु -
iPhone 17 ऑफर: फ्लिपकार्ट पर पुरानी कीमत से भी कम दाम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स और फीचर्स -
धार का ज्ञानपुरा गांव बनेगा मध्य प्रदेश का ‘एस्ट्रो विलेज’: आसमान में टिमटिमाते तारों व आकाशगंगा को निहार सकेंगे पर्यटक, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार -
एपल का पहला फोल्डेबल फोन ‘iPhone Duo’: देरी ही बनी सबसे बड़ी ताकत -
मेटा ला रहा बड़ा बदलाव: रात में बंद रहेंगे इंस्टाग्राम-फेसबुक, दिन में भी सिर्फ 2 घंटे ही चलेगा ऐप्स -
UPI के 10 साल: ट्रांजैक्शन में 13,000 गुना का उछाल, पीएम मोदी ने कहा-हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण -
Market Special: रील, ‘फिन-फ्लुएंसर्स’ और F&O का लालच, F&O बाजार में Gen-Z को लगा बड़ा झटका; SEBI रिपोर्ट के डरावने आंकड़े -
Tech Launch: भारत में Google Gemini AI के साथ लॉन्च हुई Haier Mini LED M70 Smart TV सीरीज, जानें कीमत और दमदार फीचर्स -
सैमसंग गैलेक्सी S26 FE के कलर और डिजाइन का हुआ खुलासा: स्लिम लुक, 120Hz डिस्प्ले और Exynos 2500 प्रोसेसर से होगा लैस -
Google ने छात्रों के लिए लॉन्च किए खास AI टूल्स: 140+ देशों के कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
