Site icon Yashbharat.com

भविष्य निधि का लाभ नहीं देने वाले नियोक्ताओं पर कसेगा शिकंजा

office 620817 1920

भोपाल। कर्मचारियों को भविष्य निधि के लाभ से वंचित करने वाले नियोक्ताओं पर शिकंजा कसा जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ऐसे डिफाल्टर संस्थानों की छानबीन भी करेगा। कर्मचारियों से उनकी गोपनीयता बनाए रखते हुए फीडबैक भी मांगा जाएगा।pf demo1 22 06 2018

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्तों की समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। भविष्य निधि भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और रायपुर के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मौजूद थे।

इन सभी अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में चल रहे कामकाज का ब्योरा दिया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त अभय रंजन ने की। उन्होंने सभी क्षेत्रीय आयुक्तों से नई योजनाओं पर हुए काम का फीडबैक भी लिया।

इस अवसर पर ईपीएफओ में कम्प्यूटरीकरण और योजनाओं पर हुए कामकाज की समीक्षा की गई। मुख्यालय द्वारा भावी योजनाओं के रोडमैप पर भी चर्चा की गई। बैठक में इंदौर से अमरदीप मिश्रा, भोपाल-संजय केसरी, जबलपुर- अशरफ कामिल, उज्जैन-सुखबीर सिंह और रायपुर से जयकुमार (सभी क्षेत्रीय आयुक्त) मौजूद थे।\

ग्वालियर और सागर से सहायक आयुक्त क्रमश: कुमार अभिषेक और सौरभ त्रिपाठी ने विभागीय योजनाओं पर अब तक हुए काम का ब्योरा पेश किया। इस बैठक को लेकर पिछले कई दिनों से भोपाल में तैयारियां की जा रही थीं।

Exit mobile version