Latestमध्यप्रदेश

बड़ी राहत की खबर: जबलपुर कटनी सहित कई जिलों के लिए फ्लाइट से पहुंचे रेमडेसिवीर इंजेक्शन

दूसरे चरण में विमान से 21 बॉक्स रेमडेसिविर इंजेक्शन जबलपुर पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप आज रविवार देर शाम को जबलपुर संभाग के लिये रेमडेसिवीर इंजेक्शन की आपूर्ति की गई।

उल्लेखनीय है शासकीय विमान से पहले भी जबलपुर को रेमडेसिवीर इंजेक्शन के 39 बॉक्स दिये गये थे।
विक्टोरिया अस्पताल के डॉ धीरज दावंडे ने बताया कि शासकीय विमान से 21 बॉक्स रेमडेसिविर इन्जेक्शन जबलपुर पहुंचे जिन्हें उन्होंने प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि जबलपुर के लिए 813, कटनी के लिए 304, नरसिंहपुर के लिए 185, सिवनी के लिए 134, छिंदवाड़ा के लिए 234, बालाघाट के लिए 148,डिंडोरी के लिए 75 व मंडला के लिए 85 रेमडेसिविर की इंजेक्शन है।

Back to top button