Sunday, April 12, 2026
Latest:
7th Pay CommissionLatest

बड़ी खुशखबरी : लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगी महंगाई भत्ते की बकाया तीनों किस्तें

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारकों को एक जुलाई 2021 से पूरा महंगाई भत्ता दिया जाएगा और बकाया महंगाई भत्ता को भी बहाल किया जाएगा। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में इस बात की जानकारी दी।

वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई भत्ता की तीन किस्तों बकाया जुलाई 2021 में मिल जाएगा। बता दें कि कोरोना संकट की वजह से सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तीन किस्तों को रोक लिया था, जिसमें एक जनवरी 2020, एक जुलाई 2021 और एक जनवरी 2021 की किस्त शामिल है।

वित्त राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि सरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। राज्यसभा में एक लिखित जवाब में अनुराग ठाकुर ने बताया कि जब भी भविष्य में एक जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ते की किस्त देने का फैसला होगा, बाकी तीन किस्तों की बहाली भी हो जाएगी।

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में जानकारी दी कि महंगाई भत्ते की तीन किस्तें ना देने से सरकार ने करीब 37,530.08 करोड़ रुपये बचाए। बता दें कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 17 फीसदी तक महंगाई भत्ता मिलता है।

यह जुलाई 2019 से तय है और जनवरी 2020 में इसमें संशोधन होना था। हालांकि कोरोना की वजह से इसमें संशोधन नहीं हो पाया। पिछले साल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ता चार फीसदी से बढ़ाकर 21 फीसदी करने पर मंजूरी दे दी थी लेकिन इसे अभी तक बढ़ाया नहीं गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम