तंगहाल पाकिस्तान को भारत देगा कोरोना की वैक्सीन

07 08 2019 imran khan nsc meeting 19467938 9120904 m 1

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन देने का फैसला लिया है. पाकिस्तान को 45 मिलियन (साढ़े चार करोड़) डोज गावी समझौते के तहत मिलेगी. पड़ोसी देश पाकिस्तान को सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड दी जाएगी.

 

बता दें कि पाकिस्तान ने अभी तक चार टीकों, सिनोफ्राम (चीन), ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (ब्रिटेन), स्पूतनिक-वी (रूस) और कैनसिनो बायो (चीन) का पंजीकरण किया है.

 

पिछले कुछ दिनों में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में नरमी देखी गई है.

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी को घोषणा की थी कि वे जम्मू-कश्मीर एवं अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम के सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने पर सहमत हैं.