Latest
बड़ी खबर: EC की थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, हो सकता है चुनाव तारीखों का एलान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग आज दोपहर 12.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है जिसमें इन राज्यों में चुनाव तारीखों की घोषणा हो सकती है।
हालांकि, इसे लेकर फिलहाल कोई आधइकारिक जानकारी नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्टस् में कहा जा रहा है कि आयोग अलग-अलग चरणों में यह चुनाव करवा सकता है। आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद ही राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी।








