CoronajabalpurLatest

बड़ी खबर: 46 निगेटिव के बाद जबलपुर में 5 कोरोना पॉजीटिव मिलने से हड़कंप

जबलपुर। अब से कुछ देर पहले जबलपुर के लिए अच्छी खबर आई थी जब 46 कोरोना सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही यहां फिर से चिंताजनक खबर मिली है। सूत्रों के अनुसार जिन पांच सेम्पल की रिपोर्ट रुकी थी वे सभी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

आईसीएमआर से 5 लोगो की आज और रिपोर्ट आई जो पीजिटिव है। पॉजिटीव केसों में 4 एक परिवार से जबकि एक अन्य मुस्लिम महिला महिला है सभी पॉजिटीव केस से जुड़े लोगों को मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। पहले 15 केसों के बाद अब पॉजिटीव की संख्या 20 हो गई। 6 मरीज स्वास्थ्य होकर घर जा चुके है।

जानकारी के अनुसार – आईसीएमआर लैब से आज शनिवार की रात प्राप्त हुई सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में पांच रिपोर्ट्स कोविड- 19 पॉजिटिव पाई गई है । इनमे चार नमिता राठौर उम्र 44 बर्ष, लता राठौर उम्र 37 बर्ष , अश्विनी राठौर उम्र 23 बर्ष और रीतेश राठौर उम्र 38 बर्ष पूर्व में संक्रमित सुशील राठौर के परिवार से सम्बंधित है । जबकि एक अन्य कचनार सिटी विजय नगर निवासी नुसरत परवीन हैं। नुसरत परवीन का 13 अप्रैल को भी सेम्पल लिया गया था । तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई थी ।

Back to top button