EntertainmentLatest

बड़ी खबर: सलमान खान की हत्या की साजिश का खुलासा, रेकी करने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद Salman Khan Assassination । फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश करने वाले बदमाशों का भंडाफोड़ फरीदाबाद पुलिस ने किया है।

images 32

मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या मामले में उत्तराखंड से गिरफ्तार सरगना राहुल ने बांद्रा मुंबई में जनवरी के पहले सप्ताह में बालीवुड अभिनेता सलमान खान की रेकी भी की थी।

सलमान खान की हत्या करने के लिए रेकी करने के इरादे से राहुल दो दिन बांद्रा में भी रहा था। इस दौरान उसने सलमान के बंगले पर निगाह रखी और यह देखा कि सलमान खान किस समय घर से बाहर निकलता है, कहां कहां जाता है।

Back to top button