FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर, गाड़ी पलटने के बाद हथियार छीनकर भागने की कोशिश

विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया
विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है। कानपुर ला रही एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद विकास दुबे ने हथियार छीनकर भागने की कोशिश

विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ की दो गाड़ियां पलट गई हैं। जानकारी के अनुसार सचेंडी थाने के एक किलोमीटर आगे बर्रा थाने के पास हाईवे पर भारी बारिश के बीच गाड़ी पलट हई। घायल पुलिसकर्मियों को हैलट भेजा गया है ।

कानपुर के बिकरू गांव में डीएसपी सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख के इनामी और यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह बेहद नाटकीय तरीके से उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया। वारदात के बाद से फरार विकास यूपी, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश पुलिस को चकमा देकर दर्शन करने मंदिर पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद विकास से पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में दो घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। इसके बाद उसे मध्यप्रदेश पुलिस ने यूपी एसटीएफ को सौंप दिया। यूपी एसटीएफ कानपुर के रास्ते है और देर रात 3.15 के आसपास उसने झांसी टोल पार किया है।

 

Back to top button