Latestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: राजधानी भोपाल में 25 जुलाई से 10 दिन का टोटल लॉक डाउन

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अब सरकार कड़े कदम उठा रही है। इसी के चलते भोपाल में 25 जुलाई से 10 दिन का लॉक डाउन करने की घोषणा आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है।

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी है। उन्‍होंने बताया कि 24 की रात आठ बजे से लॉक डाउन लागू कर दिया जाएगा।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस दौरान मेडिकल सेवा, दूध की दुकान,सरकारी राशन की दुकान खुली रहेंगी। उनके अनुसार सरकारी राशन की दुकानों से भी कहा गया है कि वह 23 और 24 जुलाई यानि 2 दिन में राशन बांट दें। लॉक डाउन के दौरान भोपाल आना और जाना दोनों रहेगा प्रतिबंधित। आवागमन के लिए पूर्व की तरह ही पास जारी किए जाएंगे। गृहमंत्री ने कहा सभी से आग्रह है कि सभी लोग 10 दिन का राशन लेकर रख लें।

उल्‍लेखनीय है कि राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। बुधवार को भोपाल में 116 पॉजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं बुधवार को ही 54 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर भी लौटे हैं।

आपको बता दें कि भोपाल में लगातार संक्रमण बढ़ने के बाद सरकार ने फैसला लिया है। इसके बाद यह भी साफ हो गया कि कुछ अन्य जिलों में भी लॉक डाउन हो सकता है।

Updating….

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम