katniLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: कटनी में कोरोना विस्फ़ोट, एक साथ 13 पॉजिटिव, 71 पहुंची संख्या

कटनी। कटनी जिले में आज एक साथ 13 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

आज दोपहर आईसीएमआर जबलपुर से मिली 44 सेम्पल की रिपोर्ट में 13 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इन 13 लोगों में गांधीगंज निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक के माता, पिता, पत्नी, बच्चा एवं भाई सहित 5 लोग शामिल हैं।

इसी तरह विजयराघवगढ़ में 5 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमे दो पुलिस कर्मचारी, एक डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा वर्धमान हॉस्पिटल के तीन कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने का पता चला है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम