
कटनी (आशीष रैकवार) । कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद अनलॉक समाप्त होने और प्रतिबंधात्मक गतिविधियों में छूट मिलने के बाद एक बार फिर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
पिछले दिनों बरही के ग्राम गड़ोहा में एक 18 वर्षीय युवती के पॉजिटिव होने के बाद अब एनकेजे निवासी एक 29 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमण की चपेट में आई है।
आरपीटीसीआर की रिपोर्ट में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। महिला को होम आइसोलेट करते हुए उपचार किया जा रहा है।








