jabalpurkatniLatest

बड़ी खबर: ट्रू-नॉट मशीन में पॉजिटिव निकले इलेक्ट्रिक लोको शेड के दो कर्मचारी, एनकेजे में मचा हड़कंप

कटनी। इलेक्ट्रिक लोको शेड एनकेजे के दो कर्मचारियों के टू नॉट मशीन में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट को कन्फर्म करने के लिए दोनों के सेम्पल को आईसीएमआर जबलपुर भेजा गया है।

सीएमएचओ डॉ एस के निगम ने बताया कि तीन युवक लोको शेड एनकेजे में कर्मचारी हैं और एक साथ मकान में रहते हैं। इसमे से एक कर्मचारी कुछ दिन पहले सतना गया था।

वापस लौटने के बाद तीनों कर्मचारियों के आज शुक्रवार को टू नॉट मशीन में सेम्पल की जांच की गई। जिसमे से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस खबर के बाद से ही पूरे एनकेजे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Back to top button