Coronajabalpur

बड़ी खबर: जबलपुर में दो नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गए, जनिये इन क्षेत्रों को

जबलपुर, यश भारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला।एक से अधिक कोरोना के पॉजिटिव केस मिलने पर शहर में दो नये क्षेत्रों को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है ।

नये बनाये गये कन्टेनमेन्ट जोन में दशमेश द्वार मदनमहल और पंजाब बैंक कॉलोनी दमोह नाका शामिल है ।

दशमेश द्वार कन्टेनमेन्ट जोन में गुडलक अपार्टमेंट के सामने के प्रभावित क्षेत्र को तथा पंजाब बैंक कालोनी दमोह नाका कन्टेनमेन्ट जोन में पंजाब बैंक कालोनी के आसपास के प्रभावित क्षेत्र को शामिल किया गया है ।

जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने दो नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाने का आदेश आज बुधवार की शाम को जारी कर दिया है ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम