बड़ी खबर: जबलपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर व्यापारी करेंगे स्वस्फूर्त लॉक डाउन, 15 से 22 सितंबर महाबन्द

आशीष शुक्ला…

जबलपुर में कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़े के बाद यहां व्यापारियों ने जागरूक कदम उठाया है 15 से 22 सितंबर तक जबलपुर में स्व घोषित लाकडाउन कर व्यवसाय बन्द रखने का।

जबलपुर के व्यापारियों ने कहा कि 15 सितम्बर से 22 सितंबर तक स्वस्फूर्त बंद को सभी व्यापारी व्यापक समर्थन दें।  क्योंकि शासन या जनप्रतिनिधि आपको बचाने नहीं आएंगे वे सिर्फ खुद को बचाने में लगे है।

व्यवसायियों ने कहा कि व्यवसाय तो हम कभी भी कर लेंगे परन्तु परिवार के किसी सदस्य को खो दिया तो वह वापस नहीं आएगा।इस लाकडाउन में हमें घर पर ही रहना है मिलना जुलना, घूमना फिरना आदि नहीं करना है। जरूरी है समय पर फैसला लें अन्यथा समय आपका फैसला करेगा

मुकदम  गंज व्यापारी संघ ने  किया 3 दिन का लॉकडाउन

कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या को देखते हुए मुकदम गंज व्यापारी संघ ने 13 सितंबर से 15 सितंबर तक व्यापार बंद रखने की घोषणा की है अध्यक्ष भीम लाल गुप्ता ने बताया कि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कुछ व्यापारी भी संक्रमित हो गए हैं जिसके चलते व्यापारी संघ ने आज  मीटिंग मैं यह निर्णय लिया है कि 13, 14, 15, सितंबर को मुकदम गंज व्यापारी संघ व्यापार बंद रखेंगे उन्होंने सभी व्यापारियों से सहयोग करने की अपील की है।

↑
Exit mobile version