Coronajabalpurमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: जबलपुर के सिद्ध बाबा क्षेत्र का बिहारी मोहल्ला, घमापुर के पास शीतला माई और सदर में 3 नये कन्टेनमेन्ट जोन बने

आशीष शुक्ला..

Corona in jabalpur जबलपुर, यश भारत-। कोरोना वायरस के नये प्रकरणों के मिलने की वजह से शहर में तीन नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये हैं* वहीं बीते कई दिनों से कोई कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आने से गोसलपुर कन्टेनमेन्ट जोन को डिनोटिफाई कर दिया गया है।

जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने आज इस बारे में आदेश जारी कर दिये हैं। जबलपुर शहर में नये बनाये गये तीन कन्टेनमेन्ट जोन में सिद्धबाबा में बिहारी मोहल्ला के आसपास का प्रभावित क्षेत्र, घमापुर में शीतलामाई मन्दिर के आसपास का प्रभावित क्षेत्र तथा सदर में अशोक मार्ग केनरा बैंक के आसपास का प्रभावित क्षेत्र शामिल है.।

Back to top button