बड़ी खबर: जबलपुर के पास इटारसी प्रयागराज पैसेंजर के दो डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ी दुर्घटना टली

जबलपुर यश भारत। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर ्इटारसी रेलखंड के बोहानी स्टेशन के पास इटारसी .इलाहाबाद स्पेशल ट्रेन (01117) 8.30 बजे के लगभग दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर जाने की खबर मिली है इसकी जानकारी लगते ही जबलपुर से दुर्घटना राहत गाड़ी जबलपुर से रवाना हो चुकी है दुर्घटना डाउन रेलवे लाइन में हुई है ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर तुरंत रोक दिया और बड़ा हादसा टल गया। हादसे के चलते एक लाइन पूरी तरह से बाधित हो गई है। खतरे के पांच सायरन बजते ही हड़कंप मच गया।
इस घटना के संबंध में रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इटारसी से चलकर प्रयागराज जाने वाली गाड़ी संख्या 01117 जानकारी के अनुसार इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर को स्पेशल बनाकर संचालित किया जा रहा है। नरसिंहपुर जिले के बोहानी स्टेशन के प्लेटफार्म की ओर ट्रेन बढ़ रही थी।
प्वाइंट नंबर 102 पर ट्रेन पहुंची थी, तभी पीछे के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उस समय ट्रेन की स्पीड काफी कम थी। पहिया उतरते ही आवाज सुनकर ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
सभी यात्री सुरक्षित
हादसे में यात्री पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि कुछ डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को दुर्घटनाराहत गाड़ी के साथ मौके पर रवाना किया गया है। जबलपुर में खतरे के एक-एक कर पांच सायरन बजा तो हड़कंप मच गया। दुर्घटना किन कारणों से हुई संबंध में अधिकारियों द्वारा इसका पता लगाया जा रहा है।








