katniLatest

बड़ी खबर : जबलपुर इलाज कराने गए बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव, स्लीमनाबाद का वार्ड नम्बर 3 बना कंटेन्मेंट जोन, परिवार के लिए जाएंगे सेम्पल

कटनी। कटनी जिले में आज 76 सेम्पल की रिपोर्ट में जहां एक व्यक्ति के पॉजिटिव होने की खबर से राहत मिली है तो वहीं स्लीमनाबाद निवासी एक 59 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

बताया जाता है कि विगत 24 जुलाई को स्लीमनाबाद के वार्ड क्रमांक 3 निवासी एक बुजुर्ग जबलपुर में इलाज कराने गए थे। डॉक्टर द्वारा उनका इलाज करने के पहले कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया था।

उन्होंने विक्टोरिया हॉस्पिटल जाकर सेम्पल दिया और वापस स्लीमनाबाद आ गए। आज मिली रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। वहीं परिवार के लोगों को क्वारन्टीन किया गया है। स्लीमनाबाद में एक पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है।

Back to top button