Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: कांग्रेस कर सकती है पलटवार, नारायण त्रिपाठी सीएम हाउस में !

भोपाल। राजधानी में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच अब कांग्रेस भी पलटवार करने के मूड में हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने बीजेपी को जवाब देने के लिए तैयारी कर ली है।

जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी सीएम हाउस पहुंचे हैं। सम्भव है कि वो आज रात या कल कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई लेकिन सीएम हाउस के बाहर मीडिया को एक गाड़ी में नारायण त्रिपाठी सीएम हाउस के अंदर जाते दिखे। देखना है आगे क्या होता है।

इस बीच यह भी खबर आ रही है कि नारायण त्रिपाठी ने अपना इस्तीफा दे दिया है। बताया

जाता है कि कांग्रेस के विधायक हरदीपसिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने तुरंत इसका जवाब देने की तैयारी कर ली थी। गेम अब बराबरी का हो गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम