CoronakatniLatest

बड़ी खबर : कटनी में 705 सेम्पल की रिपोर्ट में मिले 113 नये पॉजिटिव केस, 159 ने दी कोरोना को मात

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन कमी देखने को मिल रही है। अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह से संक्रमण की दर में गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वो मई के महीने में भी जारी है।

पहले की तुलना में अब हर दिन 200 से कम पॉजिटिव केस मिल रहे हैं, हालांकि अधिकतर लोग ऐसे हैं, जो सीटी स्कैन की रिपोर्ट के आधार पर निजी चिकित्सालयों में भर्ती होकर अपना इलाज करा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को 705 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है, जिसमे 113 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। 2 मई को जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में रेपिड एंटीजन किट से 445 लोगों की जांच की गई थी, जिसमे 64 नये पॉजिटिव केस मिले हैं।

इसी तरह मेडिकल कॉलेज जबलपुर से 29 अप्रैल की  74 सेम्पल की पेंडिंग रिपोर्ट में 17 और 30 अप्रैल की पेंडिंग 186 सेम्पल की रिपोर्ट में 32 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों के बुलेटिन में छुटे हुए 25 केस भी बुलेटिन में जोड़े गए हैं, इस तरह cmho के हेल्थ बुलेटिन में कुल 138 केस दर्ज हुए हैं। बताया जाता है कि 1 मई को 316 और 2 मई को 359 लोगों की जांच की गई थी। इस तरह अभी 675 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। इसमें 1 मई को भेजे गए सेम्पल की रिपोर्ट आज मिलने की उम्मीद है।

Posted by Ashish Raikwar

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम