CoronakatniLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: कटनी में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, आज मिले 65 नए पॉजिटिव केस

कटनी। कटनी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार नहीं रुक रही है। हर दिन कोरोना विस्फोट हो रहा है। लगातार तीसरे दिन जिले में आधा सैकड़ा से अधिक मामले सामने आए हैं। आज अब तक 65 नए पॉजिटिव कटनी में मिले।

बढ़ते संक्रमण को रोकने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन लोगों की लापरवाही अब भारी पड़ती दिख रही है। पुलिस द्वारा बिना मास्क पहने लोगों के विरुद्ध जुर्माना भी किया जा रहा है।

नगर निगम की टीम शहर में ताबड़तोड़ निरीक्षण करते हुए कार्यवाही भी कर रही है, इसके बावजूद जिले में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आज दोपहर मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली रिपोर्ट में 34 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, इसी तरह जिला चिकित्सालय में रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 31 मामले मिले हैं।

Posted by Ashish Raikwar

Back to top button