बड़ी खबर: कटनी में कोरोना के 2 नए मरीज, पुष्पांजलि हॉस्पिटल के सभी सेम्पल नेगेटिव
कटनी। कल रात आईसीएमआर जबलपुर से मिली रिपोर्ट में दो नए कोरोना मरीज मिले हैं, जो कि माधवनगर के रॉबर्ट लाइन निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति और दूसरा 21 साल का युवक है।
इसके बाद रॉबर्ट लाइन को कन्टेनमेट एरिया बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दो अलग अलग 58 और 11 सहित कुल 69 सेम्पल जांच के लिए भेजे थे, जिसमे इन लोगों के सेम्पल भी शामिल थे।
69 में से दो पॉजिटिव केस मिलने से अब जिले में 26 केस हो गए हैं। ये दोनों कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल में तबियत खराब होने के बाद भर्ती हुए थे, जहां इनके सेम्पल लिए गए थे। इसके अलावा डन कालोनी स्थित पुष्पाजंलि हॉस्पिटल के सभी 35 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

