बड़ी खबर: कटनी में कोरोना की ट्रिपल सेंचुरी आज मिले 12 पॉजिटिव के साथ 304 पहुंची संख्या, इन क्षेत्रों में पहुंचा कोविड

कटनी। katni  में आज फिर मिले Corona के12 पॉजिटिव केस के बाद कोरोना संक्रमण ने तिहरा शतक अर्थात ट्रिपल सेंचुरी लगा दी है।

कटनी में लाकडाउन ग्रीन जोन में गुजरने के बाद अनलॉक-3 आते आते 304 कोरोना संक्रमितों की संख्या हो गई है। लोग अभी भी नहीं चेते तो परिणाम घातक होंगे।

कटनी में आज 11 Corona पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमे सावरकर वार्ड आधार काप निवासी 27 वर्षीय युवती, लखेरा निवासी 24 वर्षीय युवक, जगियाकाप निवासी 27 वर्षीय युवक, चाका मोड़ निवासी 37 वर्षीय युवक, आधार काप निवासी 9 वर्षीय बालक, बहोरीबंद के ग्राम गाढ़ा निवासी 45 वर्षीय युवक, बहोरीबंद निवासी 25 वर्षीय महिला शामिल है।

वहीं विजयराघवगढ़ के ग्राम भेंसवाही निवासी 30 वर्षीय महिला एवं बरही निवासी 49, 25, 21 एवं 32 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमण से ग्रसित पाए गए।

जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से आज 456 सेम्पल की रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव और 445 नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है। इस तरह अब कटनी जिले में कुल कोरोना मरीज 304 हो गए हैं।

Exit mobile version