katniLatest

बड़ी खबर: कटनी में आज मिले 11 कोरोना पॉजिटिव, इन क्षेत्रों के हैं रहने वाले, 292 पहुंची संख्या

कटनी। कटनी जिले में आज रात 8 बजे 383 सेम्पल की रिपोर्ट मिली है। जिसमे 11 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इनमे राय कालोनी निवासी 56 वर्षीय बुजुर्ग, द्वारका सिटी निवासी 56 वर्षीय महिला, जय प्रकाश वार्ड नई बस्ती निवासी 64 वर्षीय महिला, आधार काप निवासी 45 वर्षीय महिला, बड़वारा के ग्राम बिचपुरा निवासी 35 वर्षीय युवक, बहोरीबंद कर ग्राम सलैया निवासी 18 वर्षीय युवती, बरही निवासी 38 वर्षीय युवक, ढीमरखेड़ा के ग्राम सिलोड़ी निवासी 32 वर्षीय युवती, विजयराघवगढ़ के ग्राम मुहास निवासी 60 वर्षीय महिला और 36 वर्षीय युवक शामिल है। इस तरह कटनी जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 292 हो गई है।

Back to top button