katniLatest

बड़ी खबर : कटनी में आज फिर मिले 84 नए पॉजिटिव मरीज, पेंडिंग सेम्पल की रिपोर्ट मिली

कटनी। कटनी जिले में आज 84 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजे गए सेम्पल की रिपोर्ट पेंडिंग थी, जो कि आज दोपहर जारी की गई है, जिसमे 84 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हजार को पार कर गई है और एक्टिव मरीजों की संख्या भी पांच सौ के ऊपर पहुंच गई है। बताया जाता है कि अभी 7 अप्रेल को लिए गए सेम्पल और रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट आना बाकी है।

Back to top button